तरनतारन: ताश खेलने को लेकर हुआ झगड़ा, महिला के घर जाकर युवकों ने मचाया उत्पात

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के गांव मक्खी कला में ताश खेलने को लेकर हुआ विवाद घर तक जा पहुंचा । कुछ युवकों ने एक महिला…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तरनतारन के गांव मक्खी कला में ताश खेलने को लेकर हुआ विवाद घर तक जा पहुंचा । कुछ युवकों ने एक महिला के घर में जमकर तोड़फोड़ की । युवकों ने महिला के घर में तोड़फोड़ के साथ-साथ महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ डाले ।

महिला के घर जाकर युवकों ने मचाया उत्पात  

 पीड़ित महिला सुखो ने बताया कि गांव की चौपाल में कुछ युवक ताश खेल रहे थे । ताश खेलते समय उनमें झगड़ा हो गया । झगड़े की रंजिश रखते हुए युवकों ने महिला के घर पर हमला किया । मामले की जांच कर रहे ASI जस्सा सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *