ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब के मशहूर गैंगस्टर विक्की गौंडर के साथी रमनदीप उर्फ रमी मछाणा और होशियारपुर के चरणजीत सिंह से पुलिस को तलाशी के दौरान सिम कार्ड बरामद हुए है। जानकारी अनुसार इस सिम की मदद से दोनो लगातार खतरनाक गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों के साथ समर्पक में थे।
बठिड़ा पुलिस की खास टीम को इस की गुप्त सूचना मिली थी जिस कारण उन्होने जेलों में तलाशी की। तलाशी के दौरान पुलिस को सिम कार्ड बरामद हुए है, हालांकि पुलिस को मोबाइल बरामद नहीं हुए है। ये दोनो विक्की गौंडर के करीबी है, औऱ काफी समय से गुरप्रीत संखों के साथ समर्पक में थे।
फिलहाल पुलिस ने दोनो गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को आशंका है कि गैंगस्टरो के साथ कोई पुलिस कर्मचारी भी मिला हुआ है। पुलिस बरामद सिम कार्ड की जांच में जुट गई है।


