Tarn Taran BJP Office Attack:
तरन तारन में सोमवार को BJP के ज़िला ऑफिस पर अचानक लगभग बीस हमलावरों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान, ऑफिस में मौजूद लोगों के बीच दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, हमले के समय BJP के ज़िला अध्यक्ष ऑफिस में मौजूद थे। हमलावर ने तोड़-फोड़ की और साथ ही उन्होंने धमकी दी कि तरन तारन में BJP के ऑफिस बंद कर दिए जाए, वरना इसके बुरे नतीजे होंगे। इस दौरान, ज़िला अध्यक्ष अपनी जान (Tarn Taran BJP Office Attack) बचाने के लिए वहां से भाग निकले।
बताया जा रहा है कि, हमलावरों के पास लाठियां और दूसरे हथियार भी थे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों के बीच डर का माहौल बन गया। तरन तारन पुलिस जानकारी के बाद मौके पर पहुंची और हालात को काबू में कर लिया। लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए। तरनतारन के SP ने बताया कि पुलिस इलाके के CCTV खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Opposition on PM Appeal: सोना न ख़रीदने और तेल कम इस्तेमाल
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

