ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अंबाला के तनिष्क शो रूम से लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई। जानकारी अनुसार आरोपियों ने 26 लाख का फर्जी चेक पास करवाया था
इसके बाद करीब 36 लाख लूटने की साजिश रची गई थी। आरोपी जब दूसरा चेक पास करवाने आया तो उसको काबू कर लिया गया। फिलहाल पुलिस ने एक आरोपी को गिऱफ्तार कर लिया है और दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने आरोपी को ज्वैलरी सहित काबू किया है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी लुधियाना के है। पहले भी अंबाला में इस तरह की वारदात हो चुकी है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पुछताछ कर रही है।


