ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: देश के 10 प्रांत कैश के संकट के साथ जुझ रहे है। जिस कारण वहां के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों की कहना है कि कई एटीएम खाली पड़े है और बैंकों में पैसे नहीं है।
जिस कारण पैसे निकलवाने में काफी परेशानी हो रही है। देश के इन हालातों के काऱण विरोधी पक्ष ने सरकार पर सवाल उठाने शुरू कर दिए है।
'साहब' कर रहे विदेश में ऐश
जनता खोज रही बैंकों में कैश ! https://t.co/L4fK0N6MVa— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) April 17, 2018
कांग्रेसी नेता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर भारत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने लिखा कि साहब कर रही है विदेश में ऐश, जनता खोज रही है बैंकों में कैश। इससे पहले भी उन्होने लिखा था कि बैंक संकट में है लोगों का पैसा डूब रहा है और पैसे लेकर भागने वाले मजे में है। इनके इस ट्वीट से साफ पता चल रहा है कि वो मेहुल चौधरी और नीरव मोदी पर निशाना साधा है।

