Tamil Nadu CM Vijay Oath: तमिलनाडु के नए सीएम थलापति विजय ने 9 अन्य ने साथ ली शपथ, जानिए कैसे हासिल किया जादुई आंकड़ा?

Tamil Nadu CM Vijay Takes Oath: तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज…

Tamil Nadu CM Vijay Oath: तमिलनाडु के नए सीएम थलापति विजय ने 9 अन्य ने साथ ली शपथ, जानिए कैसे हासिल किया जादुई आंकड़ा?

Tamil Nadu CM Vijay Takes Oath:

तमिलनाडु की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ अन्य 9 लोगों ने भी शफत ली। अभिनेता से नेता बने विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान उनके भावुक नजर आए। इस शफत ग्रहण समारोह में देश भर के बड़े राजनेताओं के साथ राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई प्रमुख चेहरे और सिनेमा से जुड़े कई लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

अन्य 9 विधायकों ने ली शफत

तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे विजय ने राज्य में मंत्री पदों के लिए नौ लोगों की एक सूची की सिफारिश की है। इस सूची में एन आनंद, आधव अर्जुन, केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी. वेंकटरमनन, आर निर्मल कुमार, राजमोहन, टीके प्रभु और सेल्वी एस कीर्तना के नाम शामिल हैं। इन सभी ने शफत ले ली हैं।

Tamil Nadu CM Vijay Oath: तमिलनाडु के नए सीएम थलापति विजय ने 9 अन्य ने साथ ली शपथ, जानिए कैसे हासिल किया जादुई आंकड़ा?

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। तमिलनाडु की सियासत में यह पल इसलिए भी खास है क्योंकि यह स्टेडियम पहली बार किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह का मुख्य मंच बना है। पारंपरिक रूप से राजभवन या मद्रास विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम तक सीमित रहने वाला यह संविधानिक गौरव अब जनता के बीच ‘मरीना एरिना’ की विशाल दीर्घाओं तक पहुंच गया है।

Tamil Nadu CM Vijay Oath: तमिलनाडु के नए सीएम थलापति विजय ने 9 अन्य ने साथ ली शपथ, जानिए कैसे हासिल किया जादुई आंकड़ा?

विजय की पार्टी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। बहुमत के जादुई आंकड़े 118 को पार करने के लिए उन्हें कांग्रेस, वीसीके और वामदलों का समर्थन प्राप्त है। अब कुल 120 विधायकों के समर्थन के साथ विजय सरकार बनाने जा रहे हैं। यह जीत इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इसने दशकों पुराने द्रविड़ दलों के वर्चस्व को चुनौती दी है।

By- Anil Thakur

अन्य ख़बरें जानें-

Punjabi Dies Russian Army: रूसी सेना में पंजाबी युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान मौत

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *