लुधियाना 2 जुलाई
पंजाब सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए कदम उठा रही है। इसी कड़ी में आज जिला लुधियाना में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा सुधारों के लिए चर्चित नेता मनीष सिसोदिया ने शिरकत की। दोनों नेताओं ने विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
लुधियाना में आयोजित इस सम्मान समारोह के दौरान विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी। सम्मान पाने वाले विद्यार्थियों ने कहा कि इस तरह की पहल से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने का हौसला मिलता है। इस मौके पर शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकार सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर लगातार ऊंचा उठा रही है और छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कई अहम फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है।
मीडिया से बातचीत के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने कांग्रेस में चल रहे अंदरूनी विवाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने आंतरिक मतभेदों से जूझ रही है, जबकि पंजाब सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधार लाने पर पूरी तरह केंद्रित है।
अन्य ख़बरें जानें-
JULY की शुरुआत में सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरवाट, खरीदारी का सुनहरा मौका



