जलयुद्ध पार्ट-2 @ COMING SOON

इनेलो का जलयुद्ध पार्ट-2 COMING SOON…ये लाइन इसलिए क्योंकि इनेलो एसवाईएल को लेकर फिर से आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है। इनेलो…

इनेलो का जलयुद्ध पार्ट-2 COMING SOON…ये लाइन इसलिए क्योंकि इनेलो एसवाईएल को लेकर फिर से आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर रही है। इनेलो ने एलान कर दिया है कि वह 9 जुलाई तक इंतजार करेगें अगर कोई हल निकल कर सामने नहीं आता तो वह 10 जुलाई को अंबाला और डबवाली में पंजाब के वाहन रोकेंगे।

बात सिर्फ पानी तक ही नहीं रुकती। विपक्ष के पास सरकार को घेरने के लिए अच्छा मौका है तो वह भला कैसे चूक जाएंगे। एसवाईएल का मुद्दा भले ही कोर्ट में चल रहा है लेकिन नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला नहर नहीं बनने के लिए सीएम को जिम्मेदार बता रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने मनोहर लाल को कमजोर सीएम कह दिया।

इनेलो पानी को लेकर पहले भी बवाल काट चुकी है और अब फिर से तैयारी है। हालांकि पहले वाला हंगामा, प्रदर्शन कामयाब तो नहीं हुआ और ना ही वह नहर खोद पाए लेकिन ये इस सब करके इनेलो बार-बार यह दिखाने की कोशिश जरूर कर रही है, कि उन्हें हरियाणा और हरियाणा के किसानों की कितनी चिंता है। चलो फिलहाल देखना यही होगा इनेलो का जलयुद्ध पार्ट 3 सफल होता है या नहीं। इस तरह से प्रदर्शन करके इनेलो पानी ले पाती है या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *