इन कर्मचारियों की नौकरी पर लटकी खतरे की तलवार, यहां पढ़ें

ऑनसाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आईटीआई के कॉन्ट्रैक्ट कमर्चारियों के लिए बुरी खबर है। बता दें हरियाणा सरकार द्वारा ITI में अनुदेशकों के 2388 पदों पर भर्ती…

ऑनसाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आईटीआई के कॉन्ट्रैक्ट कमर्चारियों के लिए बुरी खबर है। बता दें हरियाणा सरकार द्वारा ITI में अनुदेशकों के 2388 पदों पर भर्ती के साथ ही इन पदों पर लंबे समय से काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरी खतरे में है। सरकार इन पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है।

haryana

वहीं कर्मचारी संघ ने सरकार के इस फैसले पर नाराजगी जाहिर की है। साथ ही कर्मचारी संघ ने अनुदेशकों के 1410 पदों को भरा हुआ मानते हुए बाकि पदों पर भर्ती करने की मांग की है। कमर्चारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, सतीश सेठी का कहना है कि कौशल विकास एंव औद्योगिक विकास हरियाणा में 7-8 सालों से 1410 कॉन्ट्रैक्ट बेस पर काम कर रहे अनुदेशकों के आधार पर कार्यरत है।

ये कर्मचारी वित्त विभाग द्वारा स्वीकृत खाली पदों के पर आउटसोर्सिंग नीति पार्ट -2 के तहत लगे हुए है। सभी औपचारिकता पूरी करने के बाद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने चुना था। उन्होंन कहा कि संघ का शिष्टमंडल ITI मंत्री मूलचंद शर्मा से मुलाकात कर 3 दिंसबर को हो रही भर्ती प्रकिया का विरोध करेगा। साथ ही संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने यह साफ किया कि संघ सिर्फ 1410 अनुबंधित पदों पर हो रही भर्ती का विरोध करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *