महाराष्ट्र में नई सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, सोमवार को होगी सुनवाई

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, दोनों की शपथ के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री और एनसीपी नेता अजित पवार ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है, दोनों की शपथ के बाद शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस ने विरोध किया, और अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट में एनसीपी शिवसेना और कांग्रेस ने एक याचिका दाखिल की है, जिसमें महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के उस आदेश को रद्द करने की मांग की गई है, जिसमें कोश्यारी ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए देवेंद्र फडणवीस को आमंत्रित किया था।

महाराष्ट्र सरकार पर सोमवार को होगी सुनवाई

वहीं इस मामले पर जस्टिस एनवी रमना, अशोक भूषण और जस्टिस संजीव खन्ना की बेंच ने आज सुनवाई की है, सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को इस मामले में नोटिस दे दिया है, और अब कल यानी सोमवार सुबह 10.30 बजे सुप्रीम कोर्ट इस मामले में  सुनवाई करेगा।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *