Bengal New CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के नए सीएम-शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह ने विधायक दल की बैठक के बाद की घोषणा?

Bengal New CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव में बीजेपी की प्रचंड़ जीत के बाद नए सीएम की घोषणा कर दी है. शुक्रवार…

Bengal New CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के सीएम होगें शुभेंदु अधिकारी, अमित शाह ने विधायक दल की बैठक के बाद की घोषणा?

Bengal New CM Suvendu Adhikari:

पश्चिम बंगाल में हुए चुनाव में बीजेपी की प्रचंड़ जीत के बाद नए सीएम की घोषणा कर दी है. शुक्रवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में घोषणा की है कि शुभेंदु अधिकारी राज्य के नए सीएम होंगे. इस बार के विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 293 में से 207 सीटें जीती हैं. शाह ने शुभेंदु अधिकारी के पश्चिम बंगाल बीजेपी विधायक दल के नेता चुनने की घोषणा की. बता दें की पहली बार बंगाल विधानसभा में बीजेपी ने कामयाबी हासिल की है. इसका काफ़ी हद तक श्रेय शुभेंदु अधिकारी को जाता है. शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से ममता बनर्जी को 15 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है.

राजनीतिक सक्रियता और आक्रामक तेवरों के कारण पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की आंखों का तारा बने शुभेंदु अब सीएम पद के सबसे बड़े दावेदार हैं. शुभेंदु को साल 2020 तक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नंबर दो माना जाता था. लेकिन पार्टी में अभिषेक बनर्जी के बढ़ते प्रभाव ने उनको धीरे-धीरे हाशिए पर पहुंचा दिया था. उसके बाद 2021 के चुनाव के ठीक पहले उन्होंने बीजेपी का दामन थामा था. बीजेपी में शामिल होने के क़रीब चार महीने के भीतर हुए उस विधानसभा चुनाव में शुभेंदु अधिकारी ने पार्टी को तीन से 77 सीटों तक पहुंचा दिया था.

अन्य ख़बरें जानें-

ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਦਸਤੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀਆਂ ਨੂੰ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਅਤੇ ਵਿੱਤੀ ਸ਼ਾਸਨ ਵਿੱਚ ਪਾਰਦਰਸ਼ਤਾ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਡਿਜੀਟਲ ਈ-ਸੈਂਕਸ਼ਨ ਸਿਸਟਮ ਕੀਤਾ ਲਾਂਚ

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *