ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इस साल की दिवाली पर लोगों को पटाखे सोच समझ कर चलाने होगें। क्योकि पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को लेकर एक नया आदेश जारी किया है।
मिली जानकारी अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि पटाखों की बिक्री सुप्रीम कोर्ट की शर्तों को स्वीकार कर लेने के बाद ही मंजूरी दी जाएगी।
साथ ही सुप्रीम कोर्ट का ये भी कहना है कि पटाखों को चलाने पर कोई पाबंदी नहीं है पर इस पर कुछ शर्ते जरूर होगी। सुप्रीम कोर्ट देशभर में पटाखों को चलाने के लिए समय भी निर्धारित करते हुए कहा कि 8 से लेकर 10 बजे तक चलाए जाएगे।


