ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन अक्सर ही अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहती है। हाल ही में उन्होने अपनी शादी की तस्वीर को शेयर करते हुए अपने पति को शादी की सालगिरह की बधाई दी।
7yrs ago we vowed in front of God to always love each other no matter what life throws at us!I can say that I love you more today then I did that day!We are on this crazy journey of life together!Love you so much @DanielWeber99 Happy Anniversary!! pic.twitter.com/mo45C75xq4
— Sunny Leone (@SunnyLeone) April 11, 2018
उन्होने अपनी पोस्ट में लिखा कि सात साल पहले हमने भगवान के सामने ये कसम खाई थी कि दोनो एक दूसरे को हमेशा प्यार करेंगे। चाहे कोई भी स्थिति क्यों ना हो। पर मै ऐसा कह सकती हुं कि उस दिन से भी ज्यादा मै आज आपसे प्यार करती हुं।
बता दें कि सनी लियोन की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वायरल हो रही तस्वीर में सनी लियोन पंजाबी दूल्हन की तरह सजी हुई है। जिसमें वो काफी खुबसुरत लग रही है। बता दे ंकि सनी लियोन ने कुछ समय पहले ही दो जुड़वा बेटो की मां भी बनी है जिसकी तस्वीर उन्होने सोशल मीडिया पर शेयर की थी।

