एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया से बाहर जेट एयरवेज, 76 फीसदी हिस्सेदारी की होगी बिक्री

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जेट एयरवेज राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के अधिग्रहण की दौड़ से बाहर हो गई है | जेट एयरवेज ने कहा कि वह…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: जेट एयरवेज राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया के अधिग्रहण की दौड़ से बाहर हो गई है | जेट एयरवेज ने कहा कि वह एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया में शामिल नहीं होगी | इससे पहले इंडिगो ने एयर इंडिया के विनिवेश में शामिल नहीं होने का फैसला किया था |

 Jet airways

76 फीसदी हिस्सेदारी की होगी बिक्री

एयर इंडिया के विनिवेश की प्रक्रिया को शुरू करते हुए सरकार ने सूचना ज्ञापन जारी किया था | इसके तहत एयर इंडिया की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री की जाएगी | इसके अलावा प्रबंधन नियंत्रण भी निजी कंपनियों को स्थानांतरित किया जाएगा |

air-india

इंड़िगो पहले से ही बाहर  

जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और मुख्य वित्त अधिकारी अमित अग्रवाल ने बताया, ‘हम सरकार के एयर इंडिया के निजीकरण के प्रयास का स्वागत करते हैं | यह एक साहसी कदम है | हालांकि, सूचना ज्ञापन में पेशकश की शर्तों और हमारी अपनी समीक्षा के बाद हमने इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होने का फैसला किया है |

indigo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *