चंड़ीगढ़: बीजेपी ने किया दलितों के अधिकारों पर वार- जाखड़

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब कांग्रेस के प्रधान और गुरदासपुर के सांसद सुनील जाखड़ की अगुवाई में दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी विधायकों और मंत्रियों ने राज्यपाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब कांग्रेस के प्रधान और गुरदासपुर के सांसद सुनील जाखड़ की अगुवाई में दो दर्जन से ज्यादा कांग्रेसी विधायकों और मंत्रियों ने राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की औऱ उन्हें एससी/एसटी एक्ट में किए जा रहे संशोधन के खिलाफ ज्ञापन सौंपा।

केंद्र सरकार दलितों के हितों के साथ कर रही है खिलवाड़- जाखड़

राजभवन के बाहर पत्रकारों से बातचीत में जाखड़ ने कहा कि केंद्र सरकार दलितों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रही है | सरकार ने दलितों के अधिकारों पर लगातार वार किया है | उन्होंने कहा कि दलित विद्यार्थियों को मिलने वाली पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का फंड भी केंद्र सरकार ने इस बार कम कर दिया है |

बीजेपी ने किया दलितों के अधिकारों पर वार- जाखड़

जाखड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने जानबूझ कर एससीएसटी अधिनियम की सुरक्षा के लिए उचित तरीके से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी नहीं की है |  इस कारण से ऐसा हुआ है, जिसके कारण मूल अधिनियम की भावना कमजोर हुई है और इसके साथ ही यह कानून बेअर्थ होकर रह गया है |

Watch Video

https://youtu.be/99JmtNIozbU

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *