दिल्ली-लाहौर बस सदा-ए-सरहद सेवा भी प्रभावित, करीब 6 घंटे तक बस को रोके रखा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी एक्ट पर लिए गए फैसले के विरोध में भारत बंद किया गया है | इस बंद के चलते आम…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: सुप्रीम कोर्ट के एससी/एसटी एक्ट पर लिए गए फैसले के विरोध में भारत बंद किया गया है | इस बंद के चलते आम बस सेवा और रेल सेवा बंधित हुए | वही इसका असर दिल्ली-लाहौर बस सदा-ए-सरहद सेवा पर भी दिखाई दिया |

करीब 6 घंटे तक बस को रोके रखा   

जिसे सुरक्षा के मद्दे नज़र पुलिस की तरफ से जिला फतेहगढ़ साहिब के सरहिंद फ्लोटिंग रेस्टोरेंट पर पांच घंटे के लिए रोक दिया गया | बस को सुबह करीब 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक रोककर रखा गया | जानकारी के अनुसार इस बस में 16 पाकिस्तानी यात्री सवार थे, इस बस को तीन बजे के बाद पूरे सुरक्षा प्रबंधों के बीच रूट में बदलाव कर रवाना किया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *