ऑनलाइन डेस्क/ लिविंग इंडिया न्यूज: बठिंडा के रूलर एरिया में और मोड मंडी विधानसभा हलके में कांग्रेस पार्टी के प्रधान सुनील जाखड़ आशा कुमारी हरीश चौधरी बिजली मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल कांग्रेस वर्करों के साथ मीटिंग की और उनकी दुख तकलीफ जानी साथ में 2019 में होने जा रही लोकसभा चुनाव को देखते हुए लोगों को गांव-गांव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कहा साथ ही राजजीत सिंह के विदेश भागने के मुद्दे पर सुनील जाखड़ ने कहा कि नशे का मुद्दा गंभीर है और पंजाब सरकार जीरो टॉलरेंस पर नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है |
नशे के मामले पर कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी चाहे वह पुलिस अधिकारी हो चाहे नशा तस्कर । सुनील जाखड़़ ने कहा कि मैं अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल से कहता हूं कि अगर एकजुट होना है तो किसानों के मुद्दे पर हों जो सबसे गंभीर मुद्दा है । 11 तारीख को जो अकाली दल और बीजेपी पार्टी मिलकर मलोट में रैली करने जा रही है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं, इस पर जाखड़ ने कहा कि रैली वाली बात तो पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को कल तक तो पता नहीं था रैली को लेकर अकाली दल तो बेवजह से ताली बजा रही है ।
Watch Video
https://youtu.be/GjP0VjPegrA

