यूट्यूब पर सीखा नकली नोट बनाना और फिर…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद सेक्टर-30 के सीआईए स्टाफ पुलिस ने नकली नोट बनाने के आरोप में दिल्ली निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: फरीदाबाद सेक्टर-30 के सीआईए स्टाफ पुलिस ने नकली नोट बनाने के आरोप में दिल्ली निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से लाखों रुपये के नकली नोट के अलावा एक स्केनटर और प्रिंटर भी बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना भी कबूल कर लिया है। पुलिस की गिरफ्त में आया दिल्ली के राजौरी गार्डन निवासी अनमोल पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने लिए नौकरी की तलाश कर रहा था।

FAKE CURRENCY

उसी दौरान उसने यूट्यूब पर नकली नोट बनते हुए देखा। बस उस दिन के बाद अनमोल भी नकली नोट बनाने लगा। अनमोल ने 100 रुपये के ही नोट बनाए। अपनी ओर से बनाए गए नकली नोटों को अनमोल रेहड़ी और ऑटों वालों को देता था। पुलिस की माने तो उन्हें पिछले काफी समय से बाजार में नकली नोट चलने की सूचना मिल रही थी। इस पर उन्होंने अनमोल के बारे में जानकारी इकट्ठा की और बाद में उसे गिरफ्तार किया। सीआईए इंचार्ज संदीप मोर की माने तो आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले स्केनर और प्रिंटर के अलावा 16 लाख 59 हजार एक सौ रुपये के नकली नोट भी बरामद किए है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *