ट्वीटर पर सुखबीर बादल और कै. अमरिंदर के बीच Tweet War, दोनों के बीच वॉर-पलटवार

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को चुनौती दी है।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अकाली दल के प्रधान और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर को चुनौती दी है।

sukhbir tweets

सुखबीर बादल ने सीएम कैप्टन अमरिंदर को चुनौती देते हुए कहा कि वो 11वीं कक्षा की इतिहास की किताब को मीडिया के सामने पेश करें। जिसके बाद सरकार के इस दावे की पुष्टि हो सके कि 12वीं कक्षा की इतिहास के किताब में से सिख इतिहास को गायब नहीं किया है बल्कि उसको 11वीं कक्षा की इतिहास की किताब में डाल दिया है।

Sukhbir Singh

साथ ही सुखबीर बादल ने ये भी कहा कि पंजाब सरकार नई किताब को छाप कर लोगों को मुर्ख ना बनाएं बल्कि सिख इतिहास के सभी पुराने विष्य वाली किताब को लोगों के सामने पेश करें।

capt amarinder tweet on book content

बता दें कि सीएम कैप्टन अमरिंदर ने ये दावा किया था कि  सिख इतिहास को 12वीं कक्षा की इतिहास की किताब से हटाया नहीं गया है बल्कि उसको 11वीं कक्षा की इतिहास की किताब में कर दिया है। सीएम कैप्टन के इस दावे को सुखबीर बादल ने गलत ठहराया है औऱ साथ ही कहा कि सीएम लोगों को गुमराह कर रहे है। साथ ही चुनौती देते हुए कहा कि सीएम 11वीं कक्षा की इतिहास की किताब को पेश करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *