ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी को लगातार अटकलें लगाई जा रही है | मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सोनम 8 मई को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं |
बेटी की शादी की इन चर्चाओं पर अनिल कपूर ने भी इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह सही वक्त आने पर मीडिया को इस बारे में सब बता देंगे |
सही वक्त आने पर सब बता देंगे
सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें देखी जा रही हैं | जिनमें अनिल कपूर का बंगला सजा हुआ है और वो तैयारियों का जायजा ले रहे हैं | इस बारे में पूछे जाने पर अनिल कपूर ने कहा |
जबसे हमने अपना करियर शुरू किया, मीडिया हमेशा मेरे और मेरे परिवार के साथ रहा है | हम हर बात सही वक्त पर साझा करेंगे | आप सब को जल्दी ही जानकारी मिलेगी | हम इन बातों को नहीं छुपाएंगे |




