ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब विधानसभा का घेराव करने जा रहे सुखबीर बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया, परमिंदर ढींढसा सहित 50 अकाली वर्करों को हिरासत में ले लिया था। जिसके बाद सुखबीर बादल को पुलिस ने रिहा कर दिया।
बता दें कि अकाली दल के समर्थक विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे। जिसके बाद उनको पुलिस ने रोकने के लिए उन पर पानी की बौछारें की। जिस कारण अकाली वर्करों ने पुलिस अधिकारियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।
इनको रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया, ढींढसा को हिरासत में ले लिया था।


