जालंधर: इराक में भारतीयों की मौत पर भज्जी ने जताया दुख, मृतकों के घर में छाया मातम का माहौल

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इराक में फंसे 38 भारतियों की मौत की खबर आने के बाद उनके घर में मातम छा गया है | विदेश मंत्री…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: इराक में फंसे 38 भारतियों की मौत की खबर आने के बाद उनके घर में मातम छा गया है | विदेश मंत्री ने जैसे ही इनकी मौत की सूचना दी उनके परिज़नो में शोक की लहर दौड़ गई | इस खबर के बाद मशहूर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी उनकी मौत पर दुख जाहिर किया है |

अमृतसर: इराक गए सोनू के परिवार में मातम

इराक में फंसे भारतीयों की मौत की खबर के बाद उनके परिवारों में सन्नाटा छा गया है | अमृतसर के चविंडा देवी गांव का रहने वाला सोनू भी इराक में पैसा कमाने गया था |

लेकिन आज तक वापिस नहीं आया | उसकी मौत की खबर के बाद उसकी पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है, सोनू के दो छोटे छोटे बेटे है | पूरे परिवार में मातम का माहौल है |

इराक में मरने वाले युवक के परिवार ने सरकार पर लगाया धोखे का आरोपइराक में मारे गए भारतीयों में गुरदासपुर के गांव तलवंडी का एक धरमिंदर भी था | उनके मरने की जानकारी मिलते ही परिवार  में मातम छा गया |

सुषमा ने कहा था वो जल्द वापस आएंगे- परिजन 

धरमिंदर के परिवार वालो का कहना है कि उन्हें केंद्र सरकार ने पिछले 4 सालो से धोखे में रखा है | परिवार वालों ने कहा कि विदेश मंत्री ने कहा था कि वो जल्दी वापस आएंगे | लेकिन अब उनके मरने की जानकारी मिल रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *