ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कुरुक्षेत्र में गीता जयंती के अवसर पर साईं वे साईं साडी फरियाद तेरे थाईं के सुफी गायन पर हजारों दर्शकों ने झूमना शुरु कर दिया। इस सांस्कृतिक संध्याा में सायं 5 बजे से सुफी गायक सतिन्द्र सरताज को सुनने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के मुख्य पांडाल में टकटकी लगाकर बैठे रहे है और जैसे ही सुफी गायक मंच पर पहुंचे तो हजारों दर्शकों ने खड़े होकर अभिवादन किया और दर्शकों को शोर तब तक बंद नहीं हुआ, जब तक सतिन्द्र सरताज ने गाना शुरु नहीं किया। हालांकि इस सांस्कृतिक संध्या में सबसे पहली प्रस्तुती इंडोनेशिया के कलाकारों ने दी।
इन कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओ से जुड़े यादगार लम्हों को अपने लोकनृत्य के माध्यम से प्रस्तुत कर दर्शकों की वाहवाही लुटी।इस महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का माहौल उस समय बदल गया जब सुफी गायक सतिन्द्र सरताज मंच पर आए। इस गायक की एक झलक पाने के लिए हजारों दर्शक अपनी सीटों से खड़े हो गए और गायक सतिन्द्र सरताज ने अपने चिर–परिचित अंदाज में वाहे गुरु का नाम लेकर अपने कार्यक्रम को शुरु किया। इस कार्यक्रम के दौरान ब्रहमसरोवर के चारों तरफ सडक़ो पर सन्नाटा सा नजर आया, क्योंकि सभी मुख्य पांडाल की तरफ पहुंच चुके थे। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हुए थे |
Watch Video
https://youtu.be/qG9yvyO_cwU
