जब मां की गोद में सो रहे नवजात को अचानक उठाकर ले गया गीदड़ !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार के पूर्वी चंपारण में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे जानकर हरकोई हैरान रह जाएगा। यहां एक मां की गोद…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बिहार के पूर्वी चंपारण में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिससे जानकर हरकोई हैरान रह जाएगा। यहां एक मां की गोद से अचानक उसके कलेजे का टुकड़ा गायब हो गया।

jackle

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला मोतिहारी के मेघुआ गांव का है। यहां मां की गोद में सोए 17 दिन के एक बच्चे को गीदड़ उठाकर ले गया। इसके बाद बच्चे का कोई पता नहीं चल रहा है। पुलिस और परिजन बच्चे को ढूंढने की हर संभ कोशिश में जुटे हें।

newborn

दरअसल यहां गीदड़ों का काफी आतंक है। अकेले मेघुआ गांव में बीते छह महीने में तीन बच्चे अचानक गायब हो गये हैं।  ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद पाया कि गीदड़ सोते अवस्था में मासूम बच्चों को उठाकर झाड़ियों में ले जाते हैं और उन्हें अपना निवाला बना लेते हैं। गांववालों ने इस समस्या के बारे में वन विभाग और पुलिस को बताया। लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ न मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *