भारत को युद्ध की धमकी देने के बाद पाकिस्तान ने किया ‘गजनवी मिसाइल’ का परीक्षण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है और बौखलाहट में आकर तरह-तरह के कदम उठा…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है और बौखलाहट में आकर तरह-तरह के कदम उठा है। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अंतरराष्ट्रीय मंच से मुंह की खानी पड़ी है। पाकिस्तान की तरफ से परमाणु युद्ध की बी धमकियां दी जा रही है। इन हालातों के बीच पाकिस्तान ने गुरूवार को अपनी बैलिस्टिक मिसाइल ‘गजनवी’ का सफल परीक्षण किया। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

पाकिस्तान जिस बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है वह सतह से सतह पर मार करने वाली है। गजनवी मिसाइल की रेंज 300 किलोमीटर बताई जा रही है। पाकिस्तान का ये मध्यम दूरी का बैलेस्टिक मिसाइल है। इसे गजनवी या हत्फ-3 मिसाइल के नाम से जाना जाता है। यह मिसाइल दुनिया को तनाव का संदेश देने की कोशिश मात्र मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *