संसद में बजट पेश होने के बाद सामने आई लोगों की ऐसी प्रतिक्रियाएं

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री निरमला सीतारमन ने संसद मोदी कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इसमें उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही लगभग…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री निरमला सीतारमन ने संसद मोदी कार्यकाल का दूसरा बजट पेश किया। इसमें उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही लगभग हर सेक्टर के लिए कुछ ना कुछ घोषणाएं की। जैसे ही वित्त मंत्री ने बजट में टैक्स के सरलीकरण की घोषणा करते हुए टैक्स में छूट का प्रावधान खत्म करने की घोषणा की तो लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई। बजट पेश होने वाले के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। कुछ लोग बजट से खुश हैं तो कुछ ने नराजगी जाहिर की है।

कांग्रेस नेता ने बोला मोदी सरकार के बजट पर हमला
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मोदी सरकार के बजट पर निशाना साधते हुए कहा कि,मोदी सरकार  बजट में सिर्फ सुनहरा सपना दिखाएगी जबकि असल में पूरा देश जानता है कि, सारे लोग परेशान हैं। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, मेक इन इंडिया और असेंबल इन इंडिया में फर्क क्या है।

लोगों को भटकाने के लिए और बेरोजगारों को गुमराह करने के लिए मोदी सरकार की तरफ से इस तरह का सुनहरा सपना दिखाया जा रहा है। पहले 2 करोड़ नौकरी सालाना थी उसे हटाकर 4 और 6 करोड़ बताया गया था लेकिन असलियत में हमारी जेब खाली है। चौधरी ने कहा कि, कहीं शाहीनबाग है तो कहीं जामिया, कहीं इमरान, इसके आलावा बीजेपी के पास कुछ नहीं है।

केजरीवाल ने साधा निशाना 

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट किया था जिसमें बीजेपी पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि, दिल्ली के लोगों को पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार बजट में दिल्ली के हितों की रक्षा करेगी और चुनाव के मद्देनजर दिल्ली को और भी ज्यादा मिलना चाहिए।

 

बजट बताएगा कि, बीजेपी को हम दिल्लीवालों की कितनी परवाह है। उम्मीद है कि इस बजट में दिल्ली के लोगों का ध्यान रखा जाएगा।

 

सोशल मीडिया पर इस तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं-

 

 

https://twitter.com/MannSay/status/1223519167103373312

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *