Budget 2020: SC, ST, OBC के लिए मोदी सरकार ने की बड़ी घोषणा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बजट 2020 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं।…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बजट 2020 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही हैं। इस बजट में वित्त मंत्री ने एससी,एसटी और ओबीसी वर्ग की उन्नति के लिए बड़ा एलान किया है । वित्त मंत्री ने अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 85 हजार करोड़ रुपए देने की बड़ी घोषणा की है साथ ही 53 हजार 700 करोड़ अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिए भी दिए जाएंगे।

budget 2020

आपको बता दे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश करते हुए कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था का आधार मजबूत है और मुद्रास्फीति अच्छी तरह से नियंत्रित है। इस बजट का उद्देश्य महिलाओं से लेकर अनुसूचित जाति और जनजाति के सभी सदस्यों और अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों की आकांक्षाओं को पंख प्रदान करने का है । वित्त मंत्री ने कहा कि हमारे लोगों को लाभदायक रोजगार दिया जाना चाहिए जिससे की उनकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी ।

budget 2020

उनका कहना है कि घटे हुए वस्तु एवं सेवा कर (GST ) की बजह से एक औसत परिवार अब अपने मासिक खर्चे का चार प्रतिशत बचाता है। इसके अलावा प्रणाली में 60 लाख नए करदाताओं को जोड़ा गया है और अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *