ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम का लैंडिंग से महज 69 सेकंड पहले पृथ्वी से संपर्क टूट गया। इससे मिशन में सफलता हासिल करने में लगे वैज्ञानिकों का हौंसला टूट गया। इसके बद पीएम मोदी ने बेंगलुरु में कंट्रोल रूम से शनिवार सुबह वैज्ञानिकों और देश की जनता को संबोधित कर हौंसला अफजाई की।
#WATCH PM Narendra Modi hugged and consoled ISRO Chief K Sivan after he(Sivan) broke down. #Chandrayaan2 pic.twitter.com/R1d0C4LjAh
— ANI (@ANI) September 7, 2019
जैसे ही वे अपना संबोधन खत्म कर बाहर निकले इसरो चीफ के सिवन भावुक हो गए। ऐसे में पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाकर ढांढस बंधाया। उन्होंने सभी वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाते हुए कहा था कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। पीएम का इसरो प्रमुख के सिवन को गले लगाने वाले वीडियो को लेकर पूरी दुनिया में खूब तारीफ हो रही है। राजनेताओंं से लेकर फिल्मी सितारे पीएम मोदी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
A heartwarming gesture. We shall celebrate our victory someday. And we must not forget to celebrate our achievement today. We stand with you sir. @isro @narendramodi https://t.co/VQYS2477LM
— Tanya Nigam (@TanyaNigam6) September 7, 2019
भारत और श्रीलंका के पूर्व इजरायली राजदूत डैनियल कार्मोन ने भी पीएम मोदी को सराहा है।
What a moment! What a gesture! @PMOIndia @narendramodi @isro #KSivan #Chandrayan2 https://t.co/JNj35MYnPB
— 🎗️🇮🇱Daniel Carmon🇮🇱🎗️ (@danielocarmon) September 7, 2019
बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर भास्कर राव ने पीएम मोदी का इसरो प्रमुख को गले लगाना शानदार नेतृत्व की निशानी बताया है
As Commissioner of Police, I was witness to see the PM consoling a sad Dr Sivan, So much of Leadership, Calmness in Crisis,Restoring Confidence to Learned Scientific Community and creating Hope and Progress for the Nation….Valuable Lessons I learnt today… pic.twitter.com/WriFjL9pET
— Bhaskar Rao (@Nimmabhaskar22) September 7, 2019
