बिजली बोर्ड की विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते ठेकेदार को रंगे हाथों दबोचा

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में बिजली बोर्ड की विजिलेंस टीम ने एक ठेकेदार को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पलवल में बिजली बोर्ड की विजिलेंस टीम ने एक ठेकेदार को दस हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपी पीड़ित से हाईटेंशन लाइन को हटाने की एवज में 57 हजार रुपये रिश्वत पहले ही ले चुका था और अब दस हजार रुपये की मांग कर रहा था।

bribee2

बिजली बोर्ड विजिलेंस के जीएसपी विजयपाल ने बताया कि गांव कटेसरा निवासी विजय कुमार ने उन्हें शिकायत दी थी कि उसकी जमीन के ऊपर से बिजली की 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन जा रही है, जिसे वो हटवाना चाहता है। पीड़ित ने इस बात को लेकर ठेकेदार कृष्ण को बताया, जिसके बाद ठेकेदार ने 50 हजार की मांग की और पैसे देने के बाद भी तार नहीं हटाई गई।

bribee1

पीड़ित ने बताया कि जब उसने ठेकेदार कृष्ण से लाइन को हटवाने को कहा, तो उसने कहा कि दस हजार रुपये और देने पड़ेगे, जो कि एसडीओ व जेई उच्चाधिकारियों को देने है। ठेकेदार कृष्ण द्वारा बार-बार की जा रही रुपये की मांग से परेशान होकर पीडि़त ने इसकी सूचना बिजली बोर्ड विजिलेंस को दी।

bribee

इसके बाद परेशान पीड़ित ने विजिलेंस को शिकायत दी और टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ठेकादार के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हुआ है।

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *