ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत पहुंचे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि बीजेपी ने संगठनात्मक नीतियों पर लोकसभा चुनाव के बाद फोकस किया था और पन्ना प्रमुखों की व्यवस्था को मजबूत कर दिया था।

सुभाष बराला ने कहा कि हमने जो 75 पार का नारा दिया है, उसे पूरा करके दिखाएंगे। बराला ने कहा कि भाजपा लगातार कई तरह की गतिविधियां जारी रखकर हर समाज से संपर्क बनाए हुए हैं।

इस दौरान सुभाष बराला ने पूर्व सीएम और सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जनता को बहुत अच्छे से पता है कि घमंड किसको आ गया था। हरियाणा में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 10 की 10 सीटें जीत कर एक इतिहास बनाया है।

विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को टिकट देने की बात पर बराला ने कहा कि जैसे ही हरियाणा में चुनाव का ऐलान हो जाएगा, उसके तुरंत ही बाद भाजपा हरियाणा में टिकटों का वितरण करने का कार्य शुरू कर देगी।
