राजपुरा, 28 सितंबर
राजपुरा की चितकारा यूनिवर्सिटी में हालात तनावपूर्ण होने के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने चार दिन की छुट्टी घोषित कर दी है। बता दें कि यूनिवर्सिटी कैंपस में दो छात्राओं के लापता होने की अफवाह पर छात्रों ने प्रदर्शन किया था।प्रदर्शन के दौरान कैंपस में तोड़फोड़ की गई और छात्रों की पुलिस के साथ झड़प हुई।
जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थित स्पष्ट की गई। जिसके बाद छात्र शांत हुए। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अफवाहों को रोकने और परीक्षाओं को सामान्य बनाए रखने का फैंसला लिया है।फिलहाल यूनिवर्सिटी के बाहर पुलिस बल तैनात है और हालात नियंत्रण में हैं।
अन्य खबरें जानें-
शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती आज, देशभर में दी जा रही श्रद्धांजलि, पंजाब में ऐच्छिक अवकाश



