ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली से सटे हरियाणा के बल्लभगढ़ एक स्कूल की क्लासरुम में घुसते ही बच्चे और अध्यापक बेहोश हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बताया जा रहा है कि, नवजीवन कॉन्वेंट स्कूल की एक क्लास में एक स्टूडेंट पेपर स्रप्रे लेकर आया था, जिसने क्लासरु में उसे छिड़क दिया और गैस चढ़ने से कई बच्चे बेहोश हो गए। वहीं शिकायत मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त जयवीर राठी खुद मामले की जांच में जुट गए हैं।

