ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लाहौर में मदरसे के प्रोग्राम के दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर एक व्यक्ति ने जूता फेंका और उसने नारा भी लगाया। जानकारी अनुसार जूते फेंकने वाला शख्स जामिया नईमिया का पूर्व स्टूडेंट है। पर इसको तरहीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान का सदस्य भी बताया जा रहा है।
बता दें कि नवाज शरीफ पर उस समय जूता फेंका गया था जब वो एक प्रोग्राम में चीफ बतौर गेस्ट शामिल हुए थे और अपनी स्पीच देने जा रहे थे। कि अचानक एक जूता उनके कंधे पर आकर लगा। जिस व्यक्ति ने जूता फेंका तो वो व्यक्ति लब्बैक या रसूलुल्लाह के नारे भी लगा रहा था।
फिलहाल पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले युवक और साजिद नाम के युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के अनुसार इस हमले की वजह धार्मिक पार्टी तहरीक-ए-लब्बैक है जिनका ये कहना है कि नवाज शरीफ ने संविधान में पैगंबर से जुडे एक अंश में बदलाव करने की कोशिश की थी। हालांकि इस हमले से नवाज शरीफ को कोई चोट नहीं आई और उन्होने अपनी स्पीच भी पुरी की।


