जलियांवाला बाग पहुंचा शहीद ऊधम सिंह का बुत, कल होगा अनावरण

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  देश के महान शहीद ऊधम सिंह का बुत 13 मार्च को जलियांवाला बाग में अनावरण किया जाएगा। शहीद ऊधम सिंह का बुत को…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया:  देश के महान शहीद ऊधम सिंह का बुत 13 मार्च को जलियांवाला बाग में अनावरण किया जाएगा। शहीद ऊधम सिंह का बुत को लगाने के लिए इंटरनेशनल सर्व कंबोज समाज के द्धारा लगाया जाएगा।

shaheed udham singh

बता दें कि कंबोज समाज ने काफी लंबे समय की मेहनत और संघर्ष के बाद शहीद ऊधम सिंह के बलिदान और जीवन गाथा को लोगों तक पहुंचाने के लिए ये 47वां बुत लगाया जा रहा है। जो अमृतसर पहुंच चुका है। कंबोज समाज का कहना है कि सरकारों का मुंह ताकने की बजाय इस पहल को खुद ही शुरू की है। इसके इलावा उनका ये भी कहना है कि सरकारें हमारे साथ हमेशा ही है पर हमें अपने फर्ज को भी भुलाना नहीं चाहिए।

shaheed udham singh

बुत के बारें में उन्होने बताया कि शहीद ऊधम सिंह के बुत को 11 फीट ऊंचा बनवाया गया जिसकी लागत करीब चार लाख है। इसको लगवाने क लिए करीब 12 लाख का खर्चा आएगा। इस बुत का उद्धाटन गृह मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और कई नेता शामिल होगें। गौरतलब है कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग के कत्लेआम के आरोपी तथा पंजाब के तत्काल लेफ्टिनेंट गर्वनर माइकल ओडवायर को मौत के घाट उतार कर कत्लेआम का बदला लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *