Dharamshala College Student Harassment Case:
धर्मशाला के सरकारी कॉलेज में छात्रा के साथ अध्ययन के दौरान जातीय आधार पर भेदभाव होने की बात सामने आई है. पुलिस में दर्ज शिकायत में छात्रा के पिता ने बताया कि उनकी 19 साल की बेटी धर्मशाला कालेज की (Student Harassment Case) छात्रा थी. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि 18 सितम्बर को कालेज की 3 छात्राओं ने उनकी बेटी को पीटने, जबकि प्रोफैसर पर मानसिक प्रताड़ना व अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं. जिसका जिक्र छात्रा की मौत से पहले सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे छात्रा के वीडियो में भी नजर आ रहा है.
Student Harassment Case, मानसिक तनाव से गुजर युवती-
शिकायत में पिता ने बताया है कि इस सारी बात से डरी-सहमी उनकी बेटी कुछ समय से मानसिक तनाव से गुजर रही थी. जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा था. जबकि अब 26 दिसम्बर को उनकी बेटी की डीएमसी अस्पताल लुधियाना में मौत हो गई है. अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने और पिता की शिकायत पर मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. उधर, पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस द्वारा उक्त छात्राओं व प्रोफैसर पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है.
एसपी कांगड़ा, अशोक रत्न ने बताया कि- पुलिस को छात्रा के पिता की शिकायत प्राप्त हुई है. परिजनों की ओर से जिन छात्राओं और प्रोफेसर पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
कॉलेज प्रशासन का क्या है कहना-
धर्मशाला कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश पठानिया ने कहा है कि, मृतक छात्रा पिछले वर्ष कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी. परीक्षा में असफल हो गई थी. इसके बाद वह द्वितीय वर्ष में दाखिले की मांग कर रही थी. फेल होने और अगली कक्षा में दाखिला नहीं मिलने से वह डिप्रेशन में थी. कॉलेज प्रशासन को छात्रा के परिजनों ने न तो लिखित और न मौखिक शिकायत दी है. कॉलेज शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों पर धमकाने के आरोप लगाए थे, जिसकी मौखिक शिकायत की गई थी.
कांगड़ा में बिटिया पल्लवी की मृत्यु अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।
बिटिया की आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को धैर्य दें।
इस मामले में शुरू से पुलिस के लापरवाही की बात सामने आ रही है, जो बहुत शर्मनाक है।
अतः पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय-निष्पक्ष जांच होनी…
— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) January 2, 2026
छात्रा की मौत पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शोक जताकर, मामले में पुलिस के लापरवाही को शर्मनाक बताया.



