ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोनीपत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन पर रेलवे ट्रक पार करते हुए एक छात्रा की मौत हो गई। मृतिका की पहचान गांव बाधड़ू निवासी नीति के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक छात्रा फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रक पार कर रही थी और तभी अचानक तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।


