नहर में नहाने गए 3 छात्रों में से एक की मौत

  ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार पड़ रही गर्मी से निजात पाने के लिए रेवाड़ी में एक नहर पर नहाने गए 10वीं कक्षा के 3 छात्रों…

 

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: लगातार पड़ रही गर्मी से निजात पाने के लिए रेवाड़ी में एक नहर पर नहाने गए 10वीं कक्षा के 3 छात्रों में से एक की नहर में डूबने से मौत हो गई। जांच अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि रेवाड़ी के एक निजी स्कूल की 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला प्रियांशु स्कूल जाने के स्थान पर अपने दो छात्र साथियों के साथ नहर पर नहाने चला गया।

NAHER 1

नहर पर नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव के चलते प्रियांशु गहरे पानी में डूब गया. जबकि उसके दोनों दोस्त किसी तरह से बाहर निकल गए।

NAHER

नहर से बाहर निकले छात्रों ने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद प्रियांशु को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाल कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *