भिवानी में ट्रेन के आगे छात्रा ने कूदकर की आत्महत्या !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी दादरी रेल मार्ग पर एक कॉलेज छात्रा ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। मिली…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: भिवानी दादरी रेल मार्ग पर एक कॉलेज छात्रा ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी अनुसार कॉलेज की छात्रा ने ट्रेन के आगे कुद कर आत्महत्या कर ली। घटना वाली स्थान पर  से छात्रा का बैग, मोबाइल और आधार कार्ड मिला है जिससे पता चला है कि वो झरवाई गांव की रहने वाली है।

suicide

इसके अलावा छात्रा का राजिव गांधी महिला कॉलेज का पहचान पत्र भी बरामद किया गया है। वहीं दूसरी तरफ पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अभी तक छात्रा के द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जांच के बाद ही इन सभी सवालों के जवाब मिल सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *