ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमते बढ़ती जा रही है। जिस कारण आम लोगों पर महंगाई के बादल लगते छा रहे है। दिन ब दिन बढ़ते तेल के दामों ने आम लोगों को खुन के आंसू रूला दिया है। जिस कारण लोगो का गुस्सा मोदी सरकार और बीजेपी पर निकाल रहे है। लोगों को कहना है कि सरकार को आम आदमी के खर्चो को ध्यान में रखते हुए कीमतों को कम करना चाहिए।
गौरतलब है कि पंजाब में भी पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छु रहे है। लोगों का कहना है कि मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल के दामों को सिर्फ अपने मुनाफे के लिए ही इनके दामों को बढ़ा रही है और सरकार अपने मुनाफे के चक्कर में आम लोगों के साथ बुरा कर रही है।
सूत्रों से पता चला है कि पेट्रोल-डीजल के बढ़ रहे दामों पर ट्रांसपोर्टरों का कहना है कि तेल के बढ़ रहे दामों के साथ महंगाई और भी ज्यादा बढ़ती जाएगी। हालांकि लोगों का ये भी कहना है कि मोदी सरकार यदि इसी तरह से अपनी मनमर्जी करती रहेंगी और आम लोगों की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं देगी तो इसका खामियाजा उनको साल 2019 में आने वाले चुनावों में भुगतना पड़ेगा।


