महेंद्रगढ़ : कश्मीरी छात्र के साथ मारपीट, CM महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर मांगा इंसाफ

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक कश्मीरी छात्र के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। जानकारी के अनुसार कश्मीरी छात्र नमाज़…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक कश्मीरी छात्र के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की। जानकारी के अनुसार कश्मीरी छात्र नमाज़ पढ़कर मस्जिद से बाहर आ रहा था तभी उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

student

पिटाई में घायल जावीद इक़बाल ने बताया कि वो जुम्मे की नमाज़ पढ़ने के लिए मस्जिद गया था। जैसे ही वो मस्जिद से बाहर आया तो उस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया।

student 1

पीड़ित छात्र ने इस घटना की शिकायत पुलिस से किया। इसके बावजूद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से ना लेते हुए कारवाई नहीं की।

student 3

जिस कारण छात्र ने हताक्ष होकर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती, गृह मंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर की पुलिस को ट्वीट करके इंसाफ की गुहार लगाई।

छात्र के ट्वीट पर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने घटना पर निंदा जताई है। उन्होंने छात्र के साथ मारपीट का मामला जम्मू-कश्मीर विधानसभा में भी उठाया। इसके बाद हरियाणा पुलिस ने कारवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *