दिल्ली : मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर युवक की हत्या, मोबाइल पर लोग बनाते रहे वीडियो

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश की राजधानी दिल्ली से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर एक युवक…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : देश की राजधानी दिल्ली से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद मृतक के परिजन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं इलाके के लोग सहमे हुए हैं।

ankit gupta

बताया जाता है कि 23 साल के अकिंत गुप्ता एक मुस्लिम लड़की से प्यार करता था। जब इसकी भनक लड़की के घरवालों को लगी तो पहले उन्होंने दोनों को रिश्ता खत्म करने की चेतावनी दी। लेकिन, दोनों इसके इंकार करते रहे। आखिर में लड़की के परिजन लड़के के घर पहुंचे और चाकू से रेतकर युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।

murder

मृतक की मां ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि लड़की के परिजनों ने ख्याला रोड पर अंकित पर हमला कर दिया। उसने अपने बेटे को बचाने की बहुत कोशिश की पर आरोपियों ने अंकित की सरेआम बेरहमी से गला काटकर हत्या कर दी। हत्या के समय चारों तरफ भीड़ जमा थी पर किसी ने उनके बेटे को बचाने की कोशिश नहीं की।

mother

हालात यह थे कि आरोपी अंकित को खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गए। और, घटनास्थल पर मौजूद लोग तमाशा देखते रहे। कई लोगों ने तो खून से सने अंकित की तस्वीर और वीडियो मोबाइल पर बनाने लगे। इस घटना में अंकित की मां को भी बीचबचाव के दौरान गंभीर चोटें लगी हैं।

girl

पुलिस ने बताया कि अंकित शादियों में फोटोग्राफी का काम किया करता था। मुस्लिम युवती का अंकित के साथ काफी मेलजोल था। यह बात लड़की के परिवार वालों को पसंद नहीं थी।

murder 2

इस कारण उन्होने अंकित को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर तीन आरोपियों के साथ साथ युवती के नाबालिग भाई को भी गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *