Punjab-Haryana Weather Update: पंजाब में आज आंधी-बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. रविवार को पंजाब के कई जिलों में बारिश भी हुई. बारिश के कारण औसत तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को दिनभर कई जिलों में बादल छाए रहे (Punjab-Haryana Weather Update)
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिसके बाद अमृतसर में 32.9 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 32.3 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 36.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 32.2 डिग्री सेल्सियस, होशियारपुर में 35.7 डिग्री सेल्सियस, नूरमहल (जालंधर) में 35.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग, चंडीगढ़ 9Chandigarh weather update) द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार, अगले कुछ दिनों में पंजाब के कई जिलों में गरज, बिजली और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
5 मई को हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, संगरूर और मानसा में बारिश और हवा के लिए नारंगी चेतावनी है. जबकि अन्य सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही 8 मई तक कई जिलों में बारिश और आंधी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं, हरियाणा (Haryana weather update) में इस सप्ताह मौसम में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इस दौरान तापमान, वर्षा और आर्द्रता के स्तर में उतार-चढ़ाव होगा. वहीं रविवार शाम को हरियाणा के कई हिस्से में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



