Jammu-Kashmir news: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir News) में नियंत्रण रेखा के पास आठ अग्रिम सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलीबारी की, संघर्ष विराम समझौतों का उल्लंघन किया जिसके बाद भारतीय सैनिकों को जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी.
अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर आठ सेक्टरों में बिना उकसावे के गोलीबारी करके संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया.
22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान की ओर से बिना उकसावे के गोलीबारी की यह लगातार 11वीं रात थी. पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे.
जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया, “4 और 5 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर छोटे हथियारों से बिना उकसावे के गोलीबारी की।”
उन्होंने कहा, “भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का तुरंत और मुंहतोड़ जवाब दिया।” पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू क्षेत्र में पीर पंजाल के दक्षिण में जम्मू, राजौरी और पुंछ तथा कश्मीर घाटी में बारामुल्ला और कुपवाड़ा जिलों में रात भर गोलीबारी की.
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामुल्ला जिलों में नियंत्रण रेखा पर कई चौकियों को निशाना बनाकर शुरू में बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी करने के बाद, पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ सेक्टर में तथा उसके बाद जम्मू क्षेत्र के अखनूर सेक्टर में गोलीबारी कीl
इसके बाद, राजौरी जिले के सुंदरबनी और नौशेरा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर कई चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की खबर मिली, जबकि जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर परगवाल सेक्टर में गोलीबारी की गईl
भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशकों (डीजीएमओ) ने 29 अप्रैल को हॉटलाइन पर बातचीत की. इस बीच, भारत ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा बिना उकसावे के की जा रही गोलीबारी पर चर्चा की. इसके बावजूद संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए गोलीबारी की जा रही है.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



