ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया नगर निगम के 95 वॉर्डों में कौंसलर चुनाव के लिए नॉमिनेशन आज से शुरू हो गया है । जो 13 फरवरी तक चलेगा, लेकिन 10 और 11 फरवरी को नॉमिनेशन नहीं लिए जाएंगे। इससे नॉमिनेशन के लिए कैंडिडेट्स को सिर्फ 4 दिन का ही वक्त मिलेगा। अलग-अलग वॉर्डों के लिए तैनात किए रिटर्निंग अफसर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैंडिडेट्स से नॉमिनेशन लेंगे। वहीं, कैंडिडेट्स की सुविधा के लिए नॉमिनेशन से जुड़े सभी फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए हैं।
नॉमिनेशन दाखिल करते वक्त कैंडिडेट्स को निगम का किसी तरह का बकाया न होने की एनओसी देनी होगी। हालांकि वो कोई बकाया न होने का एफिडेविट भी दे सकते हैं लेकिन गलत पाए जाने पर बाद में कमीशन एक्शन लेगा। तीन चुनाव चिन्ह भी देने होंगे कि वो कौन से लेना चाहते हैं। लुधियाना नगर निगम चुनावों में 1085000 मतदाता 95 वार्डों से प्रतिनिधि चुनने के लिए अपने मत का प्रयोग करेंगे। इन मतदाताओं में लगभग 5.67 लाख पुरुष, 4.82 लाख महिलाएं हैं। मतदान का समय सुबह 8 से शाम 4 बजे तक रहेगा।
नामांकन पत्र भरने का सिलसिला शुरू
13 फरवरी तक भरे जा सकेंगे नामांकन पत्र
15 फरवरी को होगी नामांकन पत्रों की जांच
16 फरवरी को वापस लिए जा सकेंगे नामांकन पत्र
16 फरवरी को आवंटित किए जाएंगे चुनाव चिन्ह
Watch Video
https://youtu.be/tQT1isQqb5A
