डबल मर्डर केस: मां-बेटी के साथ बलात्कार कर जिंदा जलाया, दो नेता पुलिस के निशाने पर

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में मां-बेटी के साथ बलात्कार करने के बाद उनको जिंदा जलाने के मामले को लेकर पुलिस की जांच में दो बड़े नेता…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: अमृतसर में मां-बेटी के साथ बलात्कार करने के बाद उनको जिंदा जलाने के मामले को लेकर पुलिस की जांच में दो बड़े नेता के नाम सामने आया है। पुलिस ने मृतक गगनदीप और उसकी बेटी शिव नैनी के फोन कॉल की डिटेल की जांच की।

double murder

जिससे पुलिस के हाथ में दो बड़े नेता के नंबर लगे। जिसमें एक कांग्रसी नेता का नाम और अकाली दल के पूर्व सरपंच का नाम शामिल है। पुलिस ने बताया कि अब तक पता लगा है कि दोनो का कत्ल किसी परिचित व्यक्ति ने ही किया है। मृतका गगनदीप के फोन रिकोर्ड से दो कांग्रेसी नेता के नाम सामने आए है।

double murder 1

जिनके साथ गगनदीप की देर रात तक बात होती थी। इतना ही नहीं मृतका की बेटी के फोन से ये पता चला है कि  उसके भी दोस्तों की कमी नहीं थी।

double murder 2

फिलहाल पुलिस ये सुलझाने में लगी हुई है कि ये मामला बलात्कार का है या फिर सामुहिक बलात्कार का। क्योकि पुलिस का मानना है कि इनके घर में पहले जान पहचान का ही व्यक्ति गया था उसके बाद ही बाकी लोग आए थे। य़े मामला पूरी तरह से उलझ चुका है।

murder 5

सच्चाई क्या है, यह तो जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा। गौरतलब है कि दशमेश नगर कॉलोनी मे रहने वाली गगनदीप और उसकी 21 साल की बेटी के साथ बलात्कार करके उसको जिंदा जला दिया गया। गगनदीप की दो शादियां हो चुकी थी और दो ही बार उसका तलाक हो चुका था। दोनो घर में अकेली रहती थी। मृतका का बेटा कैनेडा में रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *