Bihar Temple Stampede:बिहार के लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कईं घायल

बिहार,17 अगस्त बिहार के लखीसराय में स्थित अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मच गई।इस  भगदड़ में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है,जबकि कईँ…

लखीसराय

बिहार,17 अगस्त

बिहार के लखीसराय में स्थित अशोकधाम मंदिर में भगदड़ मच गई।इस  भगदड़ में अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है,जबकि कईँ अन्य श्रद्धालु घायल हो गए।घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस औऱ प्रशासन मौके पर पहुचां औऱ राहत औऱ बचाव कार्य शुरू किया।

सावन की तीसरा सोमवार औऱ नाग पंचमी होने के कारण मंदिर में सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बताया जा रहा है कि मंदिर परिसर में लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे।इसी दौरान अचानक भीड़ बढ़ गईल औऱ अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई।एक-दूसरे से आगे बढ़ने की स्थिति में बैरिकेडिंग टूट गई।जिसके बाद भगदड़ मच गई। वहीं, प्रारंभिक जानकारी में बिजली के पोल और कुछ अन्य संरचना के गिरने को भी हादसे की वजह बताया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस औऱ प्रशासन मौके पर पहुंचा औऱ राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया।श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर से बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित करने और भीड़ को व्यवस्थित करने की कोशिश की जा रही है।

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन की टीमें घटना के कारणों और व्यवस्थाओं की जांच कर रही हैं।

 अन्य खबरें जानें –

सावन का सोमवार और नाग पंचमी का महासंयोग, उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *