ट्रेडिशनल लुक में श्रीदेवी की बेटी जानह्वी ने उड़ाए लोगों के होश

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड में स्टार कीड्स का बोलबाला है। टॉप स्टार्स के साथ ही उनके बेटे-बेटियां भी लाइमलाइट में रहते हैं। इसमें नया…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : बॉलीवुड में स्टार कीड्स का बोलबाला है। टॉप स्टार्स के साथ ही उनके बेटे-बेटियां भी लाइमलाइट में रहते हैं। इसमें नया नाम जुड़ गया है, श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जानह्वी कपूर का। जानह्वी कपूर की तस्वीर आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इस बार जानह्वी ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। देखते ही देखते उनकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा।

दरअसल, समय-समय पर जानह्वी कई लुक्स में सामने आती रहती हैं। कभी उनका जिम लुक वायरल होता है तो कभी किसी और गेटअप में। बता दें कि जानह्वी ‘धड़क’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। इसमें उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी नजर आएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *