लिविंग इंडिया/ऑनलाइन डेस्क: कैनेडा के न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी के सिख नेता जगमीत सिंह ने गुरकिरन कौर के साथ सगाई कर ली है।
गुरकिरण कौर पेशे से फैशन डिजाइनर है।
जगमीत ने एक पार्टी के दौरान उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसको गुरकिरन ने खुशी खुशी स्वीकार कर लिया।
आपको बता दें कि कुछ समय पहले उनकी रोके की तस्वीरें वायरल हुई थी जिसपर जगमीत ने अपनी कोई प्रतिक्रिया नही दी थी।
लेकिन अब उन्होने अपनी सगाई की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।



