ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह श्री गुरूनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए अपनी कमर अभी से ही कस ली है। बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रकाश पर्व को लेकर सुल्तानपुर लोधी में संतों के साथ मीटिंग की।
इस मीटिंग में उन्होने 11 मैंबरी कमेटी बनाने का भी निर्णय लिया गया है जो इस प्रकाश पर्व के समागम में अपना सुझाव देंगी। सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रकाश पर्व को लेकर केंद्र सरकार से करीब 2150 करोड़ रूपए की राशी की मांग भी की।
गौरतलब है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रकाश पर्व को लेकर संतों के साथ तो मीटिंग की पर वहां मौजूद गुरूद्वारे में माथा नहीं टेकने गए। जिस कारण कैप्टन अमरिंदर नए विवाद में घिर गए है। सूत्रों से पता चला है कि कैप्टन अमरिंदर के घुटनों में दर्द होने के कारण वो सुल्तानपुर लोधी के गुरूद्वारा में माथा टेकने नहीं जा सकें।


