ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: तेलंगाना में एक सवारियों से भरी बस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई ये हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही सात छोटे बच्चों सहित 32 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार हादसे का शिकार हुई बस में कुल 60 सवारियां सवार थी।
जिसमें से करीब 28 लोग इस हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि बस कोंदागट्टू से जगडीआल आ रही थी कि अचानक ही रास्ते में बस सड़क से फिसल कर गहरी खाई मे गिर गई जिस कारण ये भयानक हादसे हो गया।
कहा ये भी जा रहा है कि बस के ब्रेक फेल हो गए थे जिस कारण बस ड्राइवर बस पर से अपना नियत्रंण खो गया। वहीं दूसरी तरफ मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को दर्ज कर लिया है और राहत बचाव का कार्य किया जा रहा है।

